{"_id":"5bb65e87867a5528cd77fc5a","slug":"151538678407-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएल एग्रो और खंडेलवाल एडिबल ऑयल पर आयकर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएल एग्रो और खंडेलवाल एडिबल ऑयल पर आयकर छापा
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
income tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य तेल का उत्पादन करने वाली शहर की दो प्रमुख फर्म बीएल एग्रो और खंडेलवाल एडिबल ऑयल के बरेली और नोएडा में 32 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को एक साथ आयकर विभाग के छापे से व्यापारी समुदाय में हड़कंप मच गया। शहर में अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही इस कार्रवाई का असर यह रहा कि श्यामगंज बाजार में तमाम खाद्य तेल कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरे दिन नहीं खोले। दोनों तेल फर्मों के ठिकानों पर देर रात तक आयकर विभाग की छानबीन जारी थी।
आयकर विभाग की यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों से आई टीमों ने बृहस्पतिवार को भोर में ही बीएल एग्रो और खंडेलवाल एडिबल ऑयल की फैक्ट्री, कार्यालय, आवास आदि ठिकानों पर एक साथ छापा मारकर जांच शुरू कर दी। बरेली के अलावा नोएडा में भी दोनों कंपनी के ठिकानों पर छापा पड़ा। कानपुर से आए प्रधान आयकर निदेशक अमलेंद्र कुमार ने बरेली और नोएडा दोनों जगह छानबीन में जुटी टीमों को निर्देशित करते रहे। शाम को वह दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय में अपनी रिपोर्ट देने रवाना हो गए।
प्रधान आयकर निदेशक ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चला चलेगा कि कितनी टैक्स चोरी या हेराफेरी है। संभावना जताई गई है कि छापे की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। उधर, आयकर छापों की खबर लगने के बाद श्यामगंज बाजार समेत शहर के दूसरे स्थानों पर भी खाद्य तेल कारखाने और दुकानें नहीं खुली। आयकर विभाग की एक टीम श्यामगंज बाजार में भी खंडेलवाल एडिबल ऑयल के कार्यालय पर पहुंची थी। आयकर विभाग की टीमों ने जांच के दौरान किसी को भी आने-जाने नहीं दिया। कारोबारियों और उनके स्टाफ के फोन भी बंद करा दिए।