फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आज 13836 अभ्यर्थियों में पुरुष सिर्फ 384

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आज 13836 अभ्यर्थियों में पुरुष सिर्फ 384

Sun, 29 Jul 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 29 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती आज 13836 अभ्यर्थियों में पुरुष सिर्फ 384
डेमो - फोटो : डेमो
 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में तीस केंद्रों पर होगी। परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा में दिलचस्प बात ये है कि कुल 13836 अभ्यर्थियों में पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या महज 384 है। 13352 महिला अभ्यर्थी हैं। ज्यादातर महिला अभ्यर्थी होने से प्रशासन ने महिला पुलिस कर्मियों को ही ड्यूटी पर लगाया है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बरेली कॉलेज में सिर्फ एक सेंटर बनाया गया है। बरेली कॉलेज के बाकी चार सेंटरों पर महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके अलावा बाकी सभी केंद्रों पर सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। कक्ष निरीक्षक अपने पास मोबाइल नहीं रख सकेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी और कंप्यूटर की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा के लिए स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के पंद्रह मिनट बाद अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी : 13836
महिला अभ्यर्थी : 13552
पुरुष अभ्यर्थी : 384
समय : 11:30 से 1:30 बजे

ये हैं परीक्षा केंद्र
-बरेली कॉलेज में पांच केंद्र, जिंगल बेल्स, रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज, शांति कुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मखानी इंटर कॉलेज, केडीईएम इंटर कॉलेज, लाइंस रोहिला, कांती कपूर सरस्वती बालिका, मौलाना आजाद, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, बिशप मंडल, जय नारायण, तिलक इंटर कॉलेज, श्री पीसी आजाद, आरएन टैगोर, साहू गोपीनाथ, एफआर इस्लामिया, इस्लामिया गर्ल्स, श्री महावीर प्रसाद, बरेली इंटर कॉलेज, राधा माधव पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed