फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daroga using theft bike

दो माह से चोरी की बाइक चला रहा था दरोगा

Sat, 23 Jun 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 23 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Daroga using theft bike
up police - फोटो : अमर उजाला
तिकुनियां कोतवाली में तैनात एक दरोगा करीब दो महीने से चोरी की बाइक चला रहे थे। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल हुआ तो पुलिस ने उस बाइक को लावारिस में दर्ज कर लिया। कोतवाल ने इस प्रकरण में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरते जाने संबंधी रिपोर्ट एसपी को भेजी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली तिकुनिया में तैनात एक दरोगा ने चेकिंग के दौरान नीले रंग की अपाचे बाइक बिना नंबर की करीब दो माह पहले सेहन खेड़ा के दो युवकों से बरामद कर बिना लिखापढ़ी के अपने कब्जे में लिया था। बताते हैं कि यह बाइक करीब आठ माह पहले पीलीभीत से चोरी हुई थी। आरोप है कि उस बाइक के कागज आदि न होने पर दरोगा बाइक खुद ही चलाने लगे। शुक्रवार को जब मामला प्रकाश में आया और दरोगा फंसते दिखे तो गुरुवार को कस्बा तिकुनियां के टायर चौराहे पर पीआरवी जवानों को लावारिस हालत में बाइक मिलना दिखाते हुए उसे जीडी में दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से साठगांठ कर पहले बाइक थाने से ले गए थे युवक
सूत्रों के अनुसार इस बाइक को आठ माह पहले पीआरवी के जवानों ने बरामद किया था। बताया जा रहा है कि कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के तीन युवक इस बाइक से आ रहे थे। पुलिस को देखकर युवक बाइक को छोड़कर भाग निकले थे। उसके बाद बाइक थाने आ गई। बाद में थाने से साठगांठ करके वही युवक दोबारा बाइक थाने से लेकर चले गए। दो माह पहले फिर बाइक कोतवाली में तैनात दरोगा ने चेकिंग के दौरान बाइक पकड़ ली थी। लेकिन इसकी लिखापढ़ी करने के बजाए दरोगा जी इसे खुद ही चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले टायर चौराहे से बाइक बरामद हुई थी। दरोगा अनिल राजपूत ने बाइक दाखिल नहीं की थी। इस संबंध में लापरवाही और अनुशासनहीनता की रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है। बाइक आठ माह पहले बरामद हुई थी। इस बात की जानकारी नहीं है। - अजय सिंह, इंस्पेक्टर तिकुनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed