फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sealing by BDA continues in Bareilly

अवैध निर्माण पर बीडीए का सीलिंग अभियान जारी

Sun, 06 May 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 06 May 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sealing by BDA continues in Bareilly
अवैध निर्माणों पर बीडीए ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। राजस्व बढ़ाने में जुटे बीडीए ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए होने वाले अनधिकृत निर्माण कार्यों को सील कर कंपाउंडिंग कराकर जुर्माना वसूलने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत बीडीए की दो टीमों ने डोहरा रोड, पीलीभीत बाईपास रोड और कर्मचारी नगर समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर छह अवैध निर्माण सील किए।
विज्ञापन

एक्सईएन मोहन लाल की अगुवाई में चलाए गए अभियान में पहली टीम ने पीलीभीत बाईपास और डोहरा रोड तथा दूसरी टीम ने कर्मचारी नगर में अवैध निर्माण सील किए। पीलीभीत बाईपास रोड पर पंचशीलनगर में हरीश बाबू सागर का 160 वर्गगज में चल रहा अवैध निर्माण सील कर दिया गया। सिविल लाइंस में प्रसाद सिनेमा के बराबर में राहुल गुप्ता का ग्राउंड फ्लोर पर आठ कालम, मिनी बाईपास रोड पर भास्कर अस्पताल के निकट मुकेश का 60 वर्गगज, किला छावनी में निरंजन राठौर का 60 वर्गगज, डोहरा रोड पर लालबहादुर का 200 वर्गगज और इसी रोड पर गीता देवी का 150 वर्गगज में चल रहा अनधिकृत निर्माण सील कर दिया गया। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि सील होने के बाद अगर दोबारा निर्माण किया गया तो भवन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed