{"_id":"5aa14caf4f1c1bd8548b4e19","slug":"151520520367-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस मेले का आयोजन
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो==
‘सरस मेले में मिलेगा समूहों के उत्पादों को बढ़ावा’
कमिश्नर ने किया उद्घाटन, समूहों के स्टालों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने बृहस्पतिवार को अर्बन हाट में सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। बिचौलियों की बजाय अपने उत्पादों का सीधा लाभ उत्पादकों और ग्राहकों को मिलेगा।
सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों के 109 स्टाल लगाए गए हैं जहां मंडल और आसपास के जिलों से आए समूह जरी-जरदोजी, हैंड इंब्रायडरी, अचार-मुरब्बा, दरी आदि की बिक्री कर रहे हैं। सीतापुर के समूहों की दरियां, वाराणसी की वाल हैंगिंग व साड़ियां, भदोही के कालीन, आगरा व देहरादून की ज्वैलरी खास आकर्षण केंद्र बनी हुई है। मिट्टी के बर्तन, क्राकरी, जूट के फैंसी आइटम व अन्य कलात्मक वस्तुओं की बिक्री और प्रदर्शनी लगी हुई है। सरस मेले में 11 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 15 मार्च को मुशायरा होगा। मेले के उद्घाटन पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, डीडीओ रामरक्षपाल, पीडी वीरेंद्र कुमार, एआर कोआपरेटिव वीर विक्रम सिंह सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।