फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण: अच्छी रैंक के लिए सफाई में जुटा नगर निगम

स्वच्छता सर्वेक्षण: अच्छी रैंक के लिए सफाई में जुटा नगर निगम

Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण: अच्छी रैंक के लिए सफाई में जुटा नगर निगम
nagar nigam - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

चार महीने बाद बरेली में फिर में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम सर्वे के लिए आएगी। इस बार नगर निगम के साथ शहर के लोगाें के पास साफ-सुथरा बनने का अच्छा मौका है। नगर निगम प्रशासन ने प्लान तैयार कर लिया है। सफाई के लिए टीम बना दी गई है। रोज सुबह और शाम को बाजाराें में सफाई हो रही है। कर्मचारियाें की हाजिरी पर भी नजर है।

पिछली बार बरेली को केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में 298वीं रैंक मिली थी, जबकि सबसे साफ शहर में इंदौर शामिल था। यूपी के अधिकतर जिले बेस्ट 50 रैंक से बाहर ही रहे। एक बार फिर यह स्वच्छता सर्वेक्षण हो रहा है। चार माह बाद टीम बरेली आएगी और बाजाराें के साथ मोहल्लों का दौरा करेगी। इसकी तैयारी के लिए निगम की ओर से मोहल्लों और बाजाराें में सफाई शुरू करा दी गई है। पिछली बार जहां 15 दिन पहले प्लान बनाया गया था, वहीं इस बार यह चार माह पहले से शुरू कर दिया गया है। सुबह और शाम सफाई हो रही है और कूड़ा उठाया जा रहा है। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव का कहना है कि बरेली को अच्छी रैंक दिलाने के लिए ओडीएफ करने की कोशिश है। अभी तक 45 से अधिक वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुके हैं, जल्द ही 80 वार्डोँ को भी खुले से शौच मुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed