{"_id":"593ecbcb1126f499478b459b","slug":"151497287627-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक के साथ दो मोबाइल चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की बाइक के साथ दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरेली।
बाइक पर मोबाइल लूटने वाले गिरोह को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बदमाशों के मुताबिक, वे बाइक के जरिए हाईवे पर मोबाइल लूट की वारदातें करते थे। पुलिस ने जिस बाइक के साथ उन्हें पकड़ा, उसको भी उन्होंने फरीदपुर से लूटा था। इज्जतनगर थाने में दोनों बदमाशों पर मुकदमा लिखने के बाद जेल भेज दिया गया है। बैरियर दो चौकी पर दरोगा गिरीश जोशी और सिद्धांत शर्मा चेकिंग अभियान चला रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि हाईवे पर दो शातिर बदमाश बाइक के जरिए रामपुर की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने बदमाशों की बाइक को जांचना चाहा तो बदमाशों ने बरेली की तरफ बाइक दौड़ा दी। दोनों दरोगा ने बाइक का पीछा कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी में चार जिंदा कारतूस के साथ दो तमंचे पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान अरशद पुत्र नवाब हजियापुर और मिसिरयार पुत्र अत्ते खां निवासी सनईया रानी सीबीगंज के रूप में हुई है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे हाईवे पर मोबाइल लूट करते थे। हालांकि, पुलिस उनसे लूटे गए मोबाइल बरामद नहीं करवा सकी है।
दो थानों की पुलिस ने की पूछताछ
अरशद ने बताया कि यह बाइक उन्होंने फरीदपुर में अपने साथी बबलू के साथ लूटी थी। उन्होंने तमंचे के बल पर सोने की चेन, मोबाइल और 2200 रुपये की लूट की थी। इसकी जानकारी फरीदपुर पुलिस को दी गई है। दोनों बदमाशों से बारादरी थाना और फरीदपुर थाने की पुलिस ने पूछताछ की।