{"_id":"6982638fda334794540cbd81","slug":"1500-families-will-get-homes-in-mega-eco-park-bareilly-news-c-4-vns1074-819754-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेगा ईको पार्क में 1500 परिवारों को मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेगा ईको पार्क में 1500 परिवारों को मिलेगा घर
विज्ञापन
मकान बनकर हुए तैयार, पूरा रकम अदा करते ही मिलेगी चाभी
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपना घर खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बरेली विकास प्राधिकरण बड़ी सौगात लेकर आया है। प्राधिकरण ने बीसलपुर रोड स्थित मेगा ईको पार्क आवासीय परियोजना का निर्माण पूरा कर लिया है। पूरा भुगतान जमा करते ही लाभार्थियों को उनके फ्लैट की चाबियां सौंप दी जाएंगी।
बीडीए के मुताबिक यह परियोजना कुआडांडा, पुन्नापुर (बीसलपुर रोड) पर स्थित है। बड़ा बाइपास से इसकी दूरी मात्र 1.5 किलोमीटर है। कॉलोनी में 1500 आवास बनाए गए है। पूरे परिसर को ''ग्रीन सिटी'' की तर्ज पर विकसित किया गया है।
यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बीडीए के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सबके लिए आवास के लक्ष्य को पूरा करना है। संवाद