{"_id":"61ae685ff6c1ba43c66f957e","slug":"15-thousand-bounty-arrested-for-absconding-in-murder-bareilly-news-bly468397292","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या में फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे जिलों में छिपकर रह रहा था, शादी में शामिल होने आया तो पकड़ा गया
बरेली। कटरा चांद खां के सचिन मौर्य की हत्या के मामले में वांछित मोहल्ला आजादनगर निवासी संचित उर्फ गंठा उर्फ छोटा पंडित को बारादरी पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पिछले साल जून में दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। फायरिंग के दौरान कटरा चांद खां का सचिन मौर्य छत पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था। उसी दौरान गोली लगने से सचिन की मौत हो गई। इस मामले में उनके भाई कपिल मौर्य ने छह लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पांच लोगों को पुलिस ने 14 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामल में संचित उर्फ गंठा अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा था। रविवार रात वह बारादरी क्षेत्र में एक शादी में शामिल होने पहुंचा तो जोगीनवादा चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह भेष बदलकर दूसरे जिलों में रह रहा था और ज्यादा समय तक कहीं भी नहीं रुका, इसी वजह से अब तक नहीं पकड़ा गया।