फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   15 applications for the post of Bareilly Club Director, 30 will be approved

Bareilly News: बरेली क्लब निदेशक पद के लिए 15 आवेदन, 30 को दावेदारी पर लगेगी मुहर

Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
15 applications for the post of Bareilly Club Director, 30 will be approved
15 सदस्यों के नामांकन पर नहीं दर्ज हुई आपत्ति, आम सभा की बैठक में होगी घोषणा
विज्ञापन


बरेली। 125 वर्ष पुराने बरेली क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव आम सभा की बैठक में 30 दिसंबर को होगा। क्लब चेयरमैन समेत 15 पदों के सापेक्ष 15 नामांकन हुए हैं। बैठक में निदेशकों के नाम की घोषणा समेत क्लब में सुविधा बढ़ाने व अन्य बिंदुओं पर मंथन होगा।
क्लब सचिव कमलजीत सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्राप्त नामांकन पर क्लब से जुड़े सभी सदस्यों से आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि समाप्त होने तक कोई आपत्ति दर्ज नहीं हुई। लिहाजा, कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 160 और कंपनी (निदेशकों की नियुक्ति एवं योग्यता) नियम 2014 के नियम 13 के तहत बरेली क्लब लिमिटेड के निदेशकों की नियुक्ति के लिए प्राप्त नामांकन निर्विरोध होंगे। नियुक्ति की घोषणा 30 दिसंबर को बरेली क्लब लिमिटेड परिसर में प्रस्तावित वार्षिक आम सभा बैठक की बैठक में की जाएगी।
विज्ञापन


इन्होंने किए हैं नामांकन
सेना से ब्रिगेडियर हरजीत प्रीतपाल सिंह (वीएसएम), कर्नल पंकज पंत, कर्नल विशाल कुमार सिंह, कर्नल विनय गुरंग, ग्रुप कैप्टन राजीव रंजन, कर्नल अनुभव शर्मा, कर्नल अंकुर शर्मा, कर्नल अर्जुन सिंह तोमर, कर्नल अजीत बसवन, सिविलियन में गुरुवचन सिंह चावला उर्फ राजा चावला, अनंतवीर सिंह, सौरभ मेहरोत्रा, विपिन अग्रवाल, विजय कपूर, मनीष सहगल ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली क्लब में हर्षोल्लास से होगा नए साल का स्वागत
क्लब निदेशक राजा चावला के मुताबिक पिछले वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित था। लिहाजा, वर्ष 2025 के स्वागत का जश्न नहीं मनाया गया था। हालांकि, इस बार नए वर्ष 2026 के स्वागत का जश्न पूर्व की तरह हर्षोल्लास से होगा। दिल्ली के रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। सिर्फ क्लब सदस्यों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सदस्यों के अतिथि का प्रवेश वर्जित है। आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed