फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हादसे से बाद चेता प्रशासन

हादसे से बाद चेता प्रशासन

Tue, 06 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
हादसे से बाद चेता प्रशासन
बरेली।
विज्ञापन

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास भीषण हादसे में 25 लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन चेत गया है। हादसे रोकने को बैठकों का दौर शुरू हो गया। कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने बैठक करके नेशनल हाइवे पर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए चार चौराहों और तिराहों को एक्सीडेंट जोन चिहिन्त करके राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से इन स्थानों पर फ्लाई ओवर और अंडर पास बनाने के निर्देश दिए हैं। यह काम कराने को कमिश्नर ने एक माह में एनएचएआई के अफसरों से कार्ययोजना मांगी है।
हाईवे पर भीषण हादसा होने के बाद प्रशासन चेत गया है। पहले चरण में इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी के पास जीरो प्वाइंट, बाईपास तिराहा बरेली, बीसलपुर क्रासिंग, परसाखेड़ा तिराहा और अहिलादपुर बड़ा बाई पास को एक्सीडेंट जोन के रूप में चिहिन्त कि या गया है। इन चारों स्थलों पर दो प्रकार के कार्य होंगे। चारों स्थानों पर फ्लाई ओवर और अंडर पास का निर्माण होगा। कार्ययोजना को स्वीकृत कराने के बाद तत्काल सुधारात्मक कार्यों में रम्बल स्ट्रैप्स बनाए जाएंगे। शहर से बड़ा बाईपास एनएचएआई को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर गति अवरोधक चार दिन में बनेंगे। चारों स्थानों पर सभी साइडों पर साइनेज बोर्ड एक सप्ताह में लगेंगे। इन स्थानों पर अलर्ट लाइट लाल हरी बत्ती सभी तरफ से दो दिन में लगेंगी। एनएचएआई पर पेट्रोलिंग व एंबुलेंस तत्काल प्रभाव से शुरू होंगी। एनएचएआई से शहर की ओर आने तथा शहर से राजमार्ग में जाने के कट कुछ दूरी पर बनाए जाएंगे। इससे चिन्हित तिराहों और चौराहों का चौड़ीकरण भी होगा। यह कार्य दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एनएचएआई के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सैकड़ों करोड़ के सड़क मार्ग के प्रोजेक्ट बनते हैं। अच्छी सड़कें बनती हैं। दुर्घटना रहित सुरक्षा प्रबंधन अनिवार्य करें। उन्हें व्यवहारिक रूप से देेखें।
विज्ञापन



एक्सीडेंट जोन में लगेगी पुलिस पिकेट
कमिश्नर ने बताया कि एक्सीडेंट जोन में पुलिस पिकेट लगेगी। कुछ वाहन चालकों की रात में शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायत मिलती है। रात में 11 बजे से 3 बजे के बीच आकस्मिक रूप से ड्राइवरों का ब्रीथिंग टेस्ट होगा। कमिश्नर ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों से ही हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed