{"_id":"59341e0d4f1c1bb1118b45b5","slug":"149658780111-lakhimpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sun, 04 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिले भर में होमगार्डों ने घाटों, तालाबों आदि की साफ-सफाई की और लोगों को नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इसके अलावा स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। शहर के उल्ल नदी के सेठघाट पर होमगार्डों ने जलकुंभी आदि निकाली और साफ-सफाई की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे के तहत जनजागरूकता अभियान चलाने और साफ-सफाई कर इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को जिले भर में होमगार्डों ने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता रैली निकाली और नदियों के घाटों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हवलदार प्रशिक्षक रणधीर सिंह के साथ बड़ी संख्या में होमगार्ड शहर की उल्ल नदी के सेठ घाट पर पहुंचे और वहां मौजूद जलकुंभी, कूड़ा-करकट निकालकर लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जगदीश प्रसाद कुरील भी मौजूद रहे।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी घनश्याम चौरसिया ने होमगार्डों की स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वह भी रैली में शामिल होकर नीमगांव चौराहा पहुंचे और लोगों को जागरूक किया। एएसपी और होमगार्डों ने राहगीरों, दुकानदारों को गंदगी न फैलाने, दुकानों के सामने कूड़ादान रखने आदि की अपील की।
विज्ञापन
धौरहरा खीरी। क्षेत्रीय होमगार्डो ने जागरूकता रैली निकाली। रैली तहसील रोड़ से कस्बे की मुख्य बाजार होते हुए कोतवाली पहुंची। रैली के माध्यम से होमगार्डो ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। हाथों में तख्ती लेकर घर में शौचालय बनवाने, बाहर शौच न जाने के अलावा नदियों में पॉलिथीन, साबुन, कचड़ा, मिट्टी की मूर्ति न बहाने की अपील की। रैली में मुख्य रूप से बीओ अरूणेश कुमार, प्लाटून कमांडर गोविंद शुक्ला, गोविंदराम, हरीश, त्रिभुवनलाल, कंधईलाल, कौशल किशोर आदि होमगार्ड रहे ।
संसारपुर। संसारपुर मंडी समिति परिसर में होमगार्ड कंपनी कमांडर रामसनेही अर्कवंशी के नेतृत्व में झाड़ू लगाकर सफाई की। ब्लॉक आर्गेनाइजर छोटेलाल गौतम ने बताया कि उनकी कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने को प्रेरित करेंगे और इससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताएंगे। साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखने को प्रेरित करेंगे। इस मौके पर प्लाटून कमांडर अनूप कुमार, राकेश अर्कवंशी, कुंदन लाल सहित कई होमगार्ड मौजूद रहे।
मितौली। नमामि गंगे स्वच्छता अभियान के तहत मितौली कंपनी के होमगार्ड जवानों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं कठिना नदी के किनारे स्थित बाबा कष्टहरण स्थान पर लगे मेले में कंपनी के सभी होमगार्ड जवानों ने झाड़ू लगाई। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नमामि गंगे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सहायक जिला कमांडेंट कुलदीप कुमार, कंपनी कमांडर प्रमोद त्रिवेदी, पलटन कमांडर सत्येंद्र मिश्र, रामशंकर मौजूद रहे।