{"_id":"59338dae4f1c1b53058b458a","slug":"14965508421120-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत, 20 घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत/बदायूं। उसहैत में नखासा मोड़ पर शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का शिकार सभी लोग कादरचौक थाने के गांव ततारपुर से दावत खाकर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्र प्रकाश, एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ उझानी प्रमोद कुमार भी मौके पर पहुंचे।
उसावां थाने के गांव उदइया नगला के लोग शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कादरचौक थाने के गांव ततारपुर में दावत में शामिल होने गए थे। रात को सभी लोग लौट रहे थे। कुछ ही दूर आगे चलकर नखासा मोड़ पर ट्रॉली पलट गई। हादसे में रामवरन (50) पुत्र सेवाराम, नेत्रपाल (58) पुत्र बाबूराम, अनमोन (14) पुत्र जसवीर और लालाराम (56) की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 और निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो एंबुलेंस को भी लाया गया। वहीं, घायलों का कहना है कि उसहैत में ककराला चौराहे के पास पार्किंग कर वसूलने को बैठे लोगों के दौड़ाने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका, इस पर वसूली करने वालों ने लाठी-डंडे लेकर बाइकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा शुरू कर दिया। डर की वजह से चालक ने स्पीड बढ़ा दी।