फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सीबीएसई हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

सीबीएसई हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

Sat, 03 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल में शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल नतीजों में अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। सबसे ज्यादा मेधावियों के बीच होड़ 10 सीजीपीए (ग्रेड प्वाइंट) हासिल करने को लेकर देखी गई। ग्रीन फील्ड एकेडमी, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, चिल्ड्रेंस एकेडमी, पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यालय, डॉन बास्को, जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे ज्यादा 10 सीजीपीए हासिल करने वाले विद्यालयों में ग्रीन फील्ड एकेडमी का नाम सबसे आगे है, क्योंकि परीक्षा देने वाले 197 बच्चों में से 29 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं।
विज्ञापन

जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजमानी इंटरनेशनल के 18 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं, क्योंकि पिछले वर्ष छह बच्चों ने यह मुकाम पाया था। इस विद्यालय के कुल 226 बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रबंधक जसमीत सिंह उर्फ विक्की अजमानी ने बताया कि शिक्षकों के मेहनत को सार्थक करते हुए बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कई दशकों से अभिभावकों के दिलों पर राज करने वाले सीबीएसई बोर्ड से संचालित डान बॉस्को कालेज के प्रदर्शन का ग्राफ इस बार नीचे खिसका है। इसके 218 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 13 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। चिल्ड्रेंस एकेडमी के 46 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सात ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है। इसी तरह पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के 157 में से आठ बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। वहीं अनुसूचित जनजाति के बच्चों के लिए चंदनचौकी के सौनहा स्थित एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय के सभी बच्चे उत्तीर्ण होने में कामयाब रहे हैं। प्रधानाचार्य यूके सिंह ने बताया कि कुल 59 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 30 बालिकाएं हैं। मितौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के 39 बच्चों में से नौ बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed