{"_id":"5cc2051abdec225f510d9337","slug":"141556219162-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना’
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गोवर्धन से आए मणि विग्रह स्वरूप का गुरुवार को श्री गिरीराज जी नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर में स्वागत किया गया। फिर शोभायात्रा निकालकर मणि विग्रह स्वरूप को मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर तक ले जाया गया, जिसके बाद मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद भक्त सुमधुर भजनों से सराबोर हुए।
गुरुवार को श्री गिरीराज जी नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से श्री हरि हर मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें गोवर्धन से श्री गिरीराज महाराज की लायी गई मणि विग्रह शिला स्वरूप का सेठ गिरधारी लाल मंदिर में दुग्धाभिषेक व पूजन किया गया, जिसके बाद उन्हें रथ पर विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई, जो श्यामगंज से चीनी वाली गली होते हुए प्रेमनगर और फिर मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर पहुंची। यात्रा में पीतवस्त्रधारी महिलाएं कलश लेकर आगे चल रही थीं। उसके पीछे एक रथ पर सवार भक्त मंडली और दूसरे पर श्री गिरीराज जी का स्वरूप विराजित थे। रास्ते भर श्री गिरीराज महाराज के भजन श्रद्धालुओं को भाव विभोर करते चल रहे थे। वहीं राहगीरों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कई धार्मिक संस्थाओं की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया।
भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु
आयोजित भजन संध्या में वृंदावन से आए भजन गायक चित्र विचित्र ने सुमधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। उन्होंने ‘तेरी कट जाए बाधा जीवन की तू कर परिक्रमा गोवर्धन की’, ‘काली कमली वाला मेरा यार है’, ‘मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना’, ‘ये मेरी अर्जी है मैं वो बन जाऊं जो तेरी मर्जी है’ आदि भजन सुनाए। आयोजन में ब्रजवासी लाल, अनूप अग्रवाल, नीरव, पुनीत, मुकेश पांडेय, पुनीत बंसल, अभय, अनिल माहेश्वरी, अमित और दिनेश समेत आदि का विशेष सहयोग रहा।