फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फिर फाटक तोड़कर घुसा ट्रक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची दून

फिर फाटक तोड़कर घुसा ट्रक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची दून

Thu, 18 Apr 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
फिर फाटक तोड़कर घुसा ट्रक, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची दून
बरेली/ फतेहगंज पूर्वी। बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मारकर हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग के बूम को तोड़ दिया और रेल ट्रैक पर पहुंच गया। गेटमैन ने दून एक्सप्रेस को गुजारने के लिए करीब 4.30 बजे फाटक बंद किया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा था कि चालक बूम तोड़ने के बाद रेलवे ट्रैक से ट्रक नहीं हटाता तो उसके परखच्चे उड़ जाते जिससे बड़ा हादसा होता। गेट पर तैनात आरपीएफ ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में ले लिया है। इसके बाद सिग्नल सिस्टम ठप होने से गेट के दोनों ओर घंटे भर वाहनों का जाम लगा रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेल क्रॉसिंग संख्या 343 पर सुबह 4.30 बजे देहरादून से हावड़ा जाने वाली 13010 डाउन दून एक्सप्रेस को गुजारने के लिए गेटमैन ने क्रॉसिंग बंद किया था। वह ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहा था कि उसी समय बरेली की दिशा से एक ट्रक तेज गति से आया, जो कि क्रॉसिंग के बूम को तोड़ता हुआ रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा। ट्रक चालक को बरेली की ओर से दून एक्सप्रेस आती दिखाई दी। उसने ट्रक को जैसे ही डाउन लाइन से आगे बढ़ाया उसी समय पीछे से एक झटके से ट्रेन निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यदि उसी समय चालक ट्रक को आगे नहीं बढ़ाता तो उसके परखच्चे उड़ जाते। क्रासिंग पर तैनात आरपीएफ ने ट्रक को चालक सहित हिरासत में लेकर बरेली भेज दिया है। रेल सूत्रों की मानें तो बूम टूटने से क्रॉसिंग की सिग्नल सिस्टम ठप हो गया, जिसके चलते क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची इंजीनियरिंग टीम ने किसी तरह एक घंटे के प्रयास के बाद सिस्टम को ठीक किया। सुबह छह बजे के करीब हाईवे पर रुके वाहनों को निकलवाकर यातायात दुरुस्त कराया। टूटे बूम की मरम्मत सुबह दस बजे के बाद ही पूरी की जा सकी। इस दौरान ट्रेनों को बिलपुर तथा कटरा रेलवे स्टेशनों पर रोक कर उन्हें पेपर कॉशन जारी कर प्रतिबंधित स्पीड से गुजार गया। राजमार्ग से वाहन दस बजे तक रुक-रुक कर निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed