{"_id":"5cb0dca9bdec22140b20afc0","slug":"141555094697-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पीलीभीत को रिजेक्टेड वरुण-मेनका नहीं पसंद हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पीलीभीत को रिजेक्टेड वरुण-मेनका नहीं पसंद हैं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यहां ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई जनसभा में कहा कि भाजपा भूल गई है कि पीलीभीत के लोगों को रिजेक्टेड नेता पसंद नहीं हैं। भाजपा ने मेनका गांधी की जगह सुल्तानपुर से रिजेक्टेड उनके बेटे वरुण गांधी को पीलीभीत के चुनाव मैदान में उतार दिया है और पीलीभीत से रिजेक्टेड मेनका गांधी को सुल्तानपुर भेज दिया।।
सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा के समर्थन में चुनाव सभा की शुरुआत अखिलेश यादव ने भीड़ में शामिल लोगों से सीधी बात करके की। बोले- यकीन हो गया है कि जब उनका भाषण सुनने के लिए इतनी तेज धूप खड़े रह सकते हैं तो सपा के पक्ष में भारी मतदान भी करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला। उन्होंने गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को ही नहीं शिक्षामित्रों, आशा वर्कर, दिव्यागों और बेवाओं को भी अपने 42 मिनट के भाषण के केंद्र में रखा। पूछा-भाजपा ने आपको सिर्फ तकलीफों के सिवाय और क्या दिया है। कहते थे, अच्छे दिन आएंगे। कहां हैं अच्छे दिन? हमें तो नहीं दिखते। तंज कसा कि-तुम ही बता दो, हम वहीं पहुंच जाएंगे जहां अच्छे दिन हैं।