फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राशि परिवर्तन से बरसेगी देवगुरु की कृपा

राशि परिवर्तन से बरसेगी देवगुरु की कृपा

Thu, 28 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
राशि परिवर्तन से बरसेगी देवगुरु की कृपा
बरेली। देव गुरू बृहस्पति 29 मार्च को रात 8.13 बजे वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। देव गुरू का धनु राशि में आना ज्योतिष क्षेत्र मेें बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह परिवर्तन आगामी 22 अप्रैल तक रहेगा। जिसके बाद वापस वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इस दौरान देवगुरु की स्थिति का भावानुसार राशियों पर प्रभाव दिखाई देगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति का ज्योतिषशास्त्र में अहम स्थान है। यह संतान, ज्ञान, धर्म व दर्शन के कारक हैं। उन्होंने बताया कि गुरु ग्रह को धनु व मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के होते हैं। कुंडली में बृहस्पति के बलवान होने पर जातक का परिवार, समाज और हर क्षेत्र में प्रभाव रहता है। बृहस्पति के प्रभाव से जातक का मन धर्म एवं आध्यात्मिक कार्यों में अधिक लगता है। इसके अलावा जातक को करियर में उन्नति, स्वास्थ्य लाभ, मजबूत आर्थिक स्थिति, विवाह एवं संतानोत्पत्ति जैसे शुभ फल प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन


भाव और राशियों पर प्रभाव
मेष - नवम भाव में होगा। पारिवारिक जीवन सकारात्मक रहेगा।
वृष - अष्टम भाव में होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
मिथुन - सातवें घर में होगा। आर्थिक रूप से सफलता मिलेगी।
कर्क - षष्टम भाव में होगा। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
सिंह - पांचवे भाव में होगा। आर्थिक योजनाएं कारगर होगी।
कन्या - चतुर्थ भाव में होगा। परिजनों से विवाद हो सकता है।
तुला - तृतीय भाव में होगा। मानसिक शांति, मन स्थिरता रहेगा।
वृश्चिक - द्वितीय भाव में होगा। आर्थिक क्षेत्र प्रबल रहेगा।
धनु - इसी राशि में रहेगा। गुरू की कृपा हर क्षेत्र में रहेगी।
मकर - द्वादश भाव में होगा। धार्मिक कार्य में धन व्यय होगा।
कुंभ - एकादश भाव में होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
मीन -दसवें भाव में होगा। अर्थ व स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed