{"_id":"5c5f30a1bdec22738442b089","slug":"141549742241-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी के आने की सूचना से सेतु निगम के अफसर रहे अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी के आने की सूचना से सेतु निगम के अफसर रहे अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेतु निगम के अधिकारियों के बीच एमडी उत्तम सिंह गहलौत के आने की सूचना पर शनिवार को खलबली मची रही है। उनके आगमन के मद्देनजर निगम के अफसर सुबह से ही सतर्क थे लेकिन उसके बरेली में रुके बगैर मुरादाबाद की तरफ रवाना हो जाने से अफसरों ने राहत महसूस की।
शहर में सेतु निगम के कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनके काम को लेकर कई बड़े अड़ंगे हैं, जिनका समाधान नहीं ढूंढा जा पा रहा है। इसके अलावा निर्माण कार्यों में कई खामियों को लेकर सेतु निगम के स्थानीय अधिकारियों की शिकायतें भी मुख्यालय तक पहुंच रही हैं। हाल में निगम के एमडी उत्तम सिंह गहलौत यहां निगम के दो बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई भी कर चुके हैं। इस बीच, शनिवार को एमडी के बरेली से गुजरने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सुबह से ही सभी इकाईयों के अधिकारी अलर्ट हो गए। उन्होंने मातहतों से कह दिया था कि शनिवार को अवकाश के बावजूद वह शहर से बाहर न जाए। लखनऊ से मुरादाबाद जाने के दौरान ऐसी संभावना थी कि शायद वह बरेली में कुछ देर ठहरकर यहां चल रहे पुलों के निर्माण कार्य का मौका मुआयना करेंगे। रास्ते में एमडी ने शाहजहांपुर में गर्रा पुल के चल रहे काम को देखा भी था, लेकिन शाम को वह बरेली से गुजरे लेकिन वह रुके बगैर सीधे मुरादाबाद की तरफ चल गए।