{"_id":"5c5c2f15bdec224a3d3fe052","slug":"141549545237-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहराया नियाजिया परचम, उर्स का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहराया नियाजिया परचम, उर्स का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खानकाह नियाजिया में कुतुबे आलम हजरत शाह नियाज बेनियाज का दस रोजा उर्स का आगाज हो चुका है। इसका ऐलान शाम को परचमे नियाजिया लहराने के साथ ही साहिबे सज्जादा ने कर दिया। उर्स की तकरीब बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसमें शिरकत करने के लिए देशी-विदेशी जायरीन पहुंचना शुरू हो गए हैं। शास्त्रीय संगीत के कलाकारों का भी जमावड़ा रहेगा।
उर्स-ए-नियाजिया के सिलसिले में बुधवार को नौमहला स्थित हजरत नासिर मियां की दरगाह से परचमी जुलूस निकाला गया। जो खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की कयादत में रवाना हुआ। इसमें खानवादे अम्मार मियां नियाजी, कमाल मियां नियाजी, उमर मियां नियाजी और पाशा मियां निजामी के अलावा मौलाना कासिम नियाजी, दरगाह नासरी के खादिम सूफी वसीम मियां नासरी साबरी, कमाल मियां साबरी आदि शामिल रहे।
जुलूस के खानकाह पहुंचने पर सज्जादानशीन शाह हसनैन नियाजी उर्फ हसनी मियां एवं नायब सज्जादा हाजी शाह मेंहदी मियां ने स्वागत किया। इसके बाद साहिबे सज्जादा ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। प्रबंधक के सचिव मौलाना कासिम नियाजी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह कुरान ख्वानी और दिन में 11 बजे फातेहा होगी। मजारों पर चादरपोशी और गुलपोशी के बाद रात में महफिले समा होगी।