फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फंसे तो वीरपाल को भी याद आए भोले और राम

फंसे तो वीरपाल को भी याद आए भोले और राम

Wed, 26 Sep 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 26 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
फंसे तो वीरपाल को भी याद आए भोले और राम
उमरिया में तीन दिन पहले कांवड़ियों, भगवान शिव और राम के बारे में विवादित टिप्पणी करने के बाद जवाबी हमलों से तिलमिलाए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव जब चारो ओर से फंस गए तो उनको भी भगवान शिव और मर्यादा पुरुषोत्तम राम याद आए। वीरपाल ने फिर अपनी स्थिति स्पष्ट की। कहा कि भाजपाई उनसे बड़े न तो राम भक्त हैं, न ही भोले भक्त। अपने घर में भगवान शिव का मंदिर बनवा रखा है। रोजाना सुबह पूजा करते हैं। हर महीने जागेश्वर धाम और साल में एक बार बद्रीनाथ धाम जाते हैं। भाजपा नेता चाहें तो वह इस मुद्दे पर उनसे खुली बहस कर लें।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास रोड स्थित अपने आवास पर बुलाई गई प्रेस वार्ता में वीरपाल ने कहा कि उमरिया में उनका जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें कुछ भी गलत नहीं था। उमरिया में भाजपा के नकली राम और शंकर का विरोध करने की बात उन्होंने कही थी। वीडियो में फर्जी शब्द हटाकर उसका गलत मतलब निकाला गया। उनका विरोध उन कांवड़ियों से है जो अपनी टी शर्ट पर मोदी, योगी का फोटो लगाकर डीजे पर भड़काऊ गाने बजाते हुए नंगी तलवारें लहराते हैं। सड़क पर चलने वाली गाड़ियों में डंडा मारकर हुड़दंग मचाते हैं। वह ऐसे कांवड़ियों का कभी समर्थन नहीं कर सकते। इनसे हम सबको सावधान रहना पड़ेगा, क्योंकि यही लड़ाई झगड़े कराते हैं। पूर्व सपा सांसद ने कहा कि राम और शिव के वह भाजपा से बड़े भक्त हैं। भाजपा के जो नेता खुद को बड़ा राम भक्त समझता हो, वह उनसे कहीं भी खुली बहस कर ले।
विज्ञापन



बोले- राम नाम से शुरू होती है सुबह, राम का नाम लेकर सोते हैं
वीरपाल ने कहा कि गांव में उनकी सुबह ही राम-राम से शुरू होती है और रात में भी सोने से पहले राम-राम कहकर सोते हैं, जबकि भाजपाइयों की सुबह गुड मार्निंग और रात गुड नाइट से खत्म होती है। वह भाजपा की तरह नकली राम व शिव भक्त नहीं हैं। न ही उनको राम भक्त या शिव भक्त कहलाने के लिए भाजपा से सार्टिफिकेट लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीरपाल जेल गए तो सारे सपाई भी साथ जाएंगे : भगवत
प्रेस वार्ता में मौजूद पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार ने कहा कि किसी भी चुनाव के पहले भाजपा के लोग असामाजिकता फैलाने लगते हैं। धर्म के नाम पर दंगा कराने की साजिश शुरू हो जाती है, क्योंकि वह विकास पर बात नहीं करना चाहते। भगवत ने कहा कि धार्मिक वह भी हैं। वीरपाल और वह दोनों ही हिंदू हैं। वह अनुभवी और मझे हुए नेता हैं। उमरिया में उन्हाेंने कोई भी खराब बात नहीं कही। केवल नकली, शराबी और सुल्फा पीने वाले कांवड़ियों के भेष में उत्पात मचाने वाले अराजक तत्वों से सावधान रहने की बात कही। उस पर पुलिस ने बिना वीडियो की पूरी जांच किए पूर्व सांसद वीरपाल पर एफआईआर दर्ज कर ली। यह पूरी तरह गलत है। अगर पुलिस ने वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कोशिश की तो वह अकेले जेल नहीं जाएंगे, पूरी समाजवादी पार्टी जेल जाएगी।



खजुरिया छोड़ भगवत का संतोष पर सीधा हमला, बोले-भरतौल को मिलेगा सांसदी का टिकट
भाजपा पर हमला करते हुए भगवत ने कहा कि जब भी विकास की बात आती है तो भाजपा नेता हिंदू मुस्लिम राग छेड़ देते हैं। पूरा माहौल बिगड़ जाता है। नुकसान आम जनता का होता है। बिथरी विधायक पप्पू भरतौल को भगवत ने सलाह दी कि मसला उमरिया, खजुरिया के झगड़े का नहीं है। भरतौल भाजपा से लोकसभा का टिकट चाहते हैं, इसीलिए माहौल बना रहे हैं। उनको सलाह है कि उमरिया और खजुरिया आंवला लोकसभा में पड़ते हैं। यहां विवाद बढ़ाने से कोई फायदा नहीं। अगर उनको सांसदी का टिकट चाहिए तो संतोष के खिलाफ जंग छेड़ें। तभी लोकसभा का टिकट मिलेगा। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव से जब पप्पू भरतौल की बयानबाजी के बारे में पूछा गया तो वह बोले- पप्पू भरतौल बड़े महान व्यक्ति हैं। वह उनके बारे में अब कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed