{"_id":"5b6200624f1c1b54208b66f1","slug":"141533149282-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीबाड़ी में सड़क की मिट्टी धंसी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीबाड़ी में सड़क की मिट्टी धंसी, हादसे की आशंका
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के घर के नजदीक सीवर लाइन के पास मिट्टी धंसने से सड़क खोखली हो गई है। अगर कोई वाहन उधर से गुजरा तो सड़क बैठ जाएगी और गंभीर हादसा होगा। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन बेफिक्र है।
श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के घर से कुछ दूर सड़क के नीचे की मिट्टी धंस गई है। इससे काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। चूंकि सड़क की परत अभी सलामत है, इसलिए दूर से यह गड्ढा दिखाई नहीं दे रहा है। लिहाजा हादसे की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है। सीवर के डिप के पास बने इस गड्ढे में लगातार पानी भी जा रहा है। अगर कोई वाहन इसके ऊपर से गुजरा तो हादसा होना तय है। नगर निगम दफ्तर से यह इलाका बमुश्किल 100 मीटर है, इसके बावजूद अफसर बेफिक्र हैं। कालीबाड़ी से गुजर रही यह सीवर लाइन करीब 40 साल पुरानी है और अपनी उम्र पूरी कर चुकी है। इसके चलते यहां पहले भी कई बार मिट्टी धंसने से गहरे गड्ढे हो चुके हैं।