{"_id":"5b60b6444f1c1bab7d8b5c5a","slug":"141533064772-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे और बारिश, फिर खुल जाएगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटे और बारिश, फिर खुल जाएगा मौसम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई के 20 दिन उमस और गर्मी में गुजरे। एक बारगी सूखे जैसी स्थिति लगने लगी थी, मगर आखिरी हफ्ते में मानसून ने राहत पहुंचाई। बीते पांच दिन में 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो गई। जुलाई के आखिरी दिन तक पूरे माह 350 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अगले 24 घंटे में 50 से 60 मिलीमीटर बारिश और हो सकती है।
तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश मंगलवार को भी जारी रही। लगातार बारिश होने से पारा पांच डिग्री नीचे लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को सुबह छह बजे से ही आसमान में बादल छाए रहे। 9.30 बजे पहले धीमी बारिश शुरू हुई। बाद में तेज हो गई। डेढ़ से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें, गलियां, तालाब, खेत, खलिहान पानी से लबालब हो गए।
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में खंडित मानसून में सुधार होने से 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो गई। 31 जुलाई तक 350 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। उत्तराखंड में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। डॉ. कुशवाहा के अनुसार अगले 24 घंटे मध्यम और भारी बारिश के आसार हैं। दो अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा। तापमान 24 से 31 के बीच रहेगा।