{"_id":"5b5cb8af4f1c1b572f8b707f","slug":"141532803247-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में विधायक डॉ. अरुण ने यात्री को दिया इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में विधायक डॉ. अरुण ने यात्री को दिया इंजेक्शन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी एक्सप्रेस के एसी कोच में बरेली से लखनऊ जा रहे शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने एक यात्री के अचानक बीमार होने पर चली ट्रेन में इलाज किया। दरअसल उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद ट्रेन के टीटीई अमरपाल ने विधायक को बताया था। विधायक बरेली से लखनऊ के बीच सफर कर रहे थे। यात्री को इंजेक्शन देने के बाद राहत मिलने पर परिवार ने शुक्रिया अदा किया।
गुवाहाटी एक्सप्रेस के एस द्वितीय कोच में न्यू जलपाईगुड़ी के दीपक कुमार की हरदोई से आगे तबीयत बिगड़ गई। वह हार्ट पेशेंट हैं, अचानक उनकी दिल की धड़कन बढ़ गई। घबराहट में उन्होंने टीटीई को बताया। टीटीई ने कंट्रोल रूम को खबर देने के बाद ट्रेन में ही डॉक्टर की तलाश शुरू की। विधायक अरुण कुमार ने टीटीई को बताया कि वह डॉक्टर भी हैं। वह पेशेंट के पास आए तो उसने बताया कि बैग में कुछ दवायें हैं, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं है। उसकी तबीयत बिगड़ते देखकर डॉ. अरुण ने यात्री को इंजेक्शन दिया। मरीज को राहत मिलने के बाद लखनऊ जंक्शन पर इलाज मुहैया कराया गया।