{"_id":"5b5a15964f1c1b49748b70a8","slug":"141532630422-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में गिरा पेड़, बिजली सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में गिरा पेड़, बिजली सप्लाई बाधित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कालीबाड़ी में पाकड़ गिरने से काफी देर तक रास्ता अवरुद्ध रहा। कई जगह पेड़ की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिरने से तार टूट गए, इससे सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, इज्जतनगर, पुराना शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही।
बारिश से संजयनगर, सिकलापुर, हजियापुर, मीरा की पैठ, एजाजनगर गौंटिया समेत कई इलाकों की गलियों में जलभराव हो गया। सिकलापुर की मुख्य गली में तो घुटनों तक पानी भर गया। ऐसी ही स्थिति संजयनगर की भी रही। होली चौराहे के पास भी काफी जलभराव हुआ। राजेंद्रनगर, सैदपुर हाकिंस और आवास विकास के कुछ इलाकों में भी पानी भरा। सैदपुर हाकिंस में कश्मीरी कोठी कॉलोनी के नाले का निर्माण अधर में लटके होने से वहां जलभराव हो गया।
आसपास के लोगों ने पेड़ कटवाकर आवागमन सुचारू कराया
अजंता स्वीट्स के पास कालीबाड़ी में पाकड़ का विशालकाय पेड़ बुधवार रात गिर गया। इससे आवागमन में दिक्कत होने लगी। बृहस्पतिवार सुबह आसपास के लोगों ने मजदूरों को लगाकर पेड़ कटवाया और सड़क साफ करके आवागमन शुरू कराया। हालांकि पेड़ दोपहर बाद हटा दिया गया, इसके चलते बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
पेड़ की डाल गिरने से टूटे तार, बिजली सप्लाई बाधित
अंडरग्राउंड लाइन में पानी जाने और जगह-जगह पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से बिजली सप्लाई भी बाधित रही। बुधवार रात किला, कुंवरपुर, मिनी बाईपास, पुराना शहर, सिंधुनगर और इज्जतनगर इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही। बृहस्पतिवार सुबह स्थिति कुछ सामान्य हुई, मगर बारिश में फिर से पेड़ की शाखाएं टूटकर गिरीं तो शाम को मिनी बाईपास इलाके की बिजली गुल हो गई। इसके अलावा सिविल लाइंस, कुतुबखाना, सिंधुनगर, पुराना शहर, सैदपुर हाकिंस, कर्मपुर चौधरी आदि में भी दिन भर बिजली सप्लाई बाधित रही।