फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth accuses two eunuch for making him eunuch

दो हिजड़ों पर जबरन लगाया किन्नर बनाने का आरोप

Wed, 27 Jun 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 Jun 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Youth accuses two eunuch for making him eunuch
यूपी पुलिस
भीरा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के एक युवक ने किन्नरों की टोली पर खुद को जबरन किन्नर बनाने का आरोप लगाया है। मामला तीन महीने पहले का है। पीड़ित युवक का दावा है कि उसे भीरा एवं बिजुआ के दो किन्नरों ने अपनी संगत में रखकर जबरन किसी अंजान जगह ले गए। बाद में उसे बेहोश कर उसका नाजुक अंग काट दिया। यही नहीं होश आने पर उसे तीन महीने तक भीरा के एक घर में बंद कमरे में रखकर इलाज कराया। आरोप लगाने वाले युवक ने रविवार को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की। साथ ही बिजुआ पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी 24 साल के एक युवक ने बिजुआ एवं भीरा किन्नर टोली के मुखिया पर खुद को धोखे से किन्नर बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ई-शिकायत के जरिए इंसाफ की गुहार लगाई है, इस सनसनीखेज मामले में न्याय के लिए बिजुआ पुलिस को भी तहरीर दी गई है। दो साल पहले बिजुआ के एक किन्नर टोली के मुखिया ने उसे अपने साथ नेग मंगाने एवं ज्यादा पैसा देने का लालच देकर अपने साथ ले जाने लगा। आरोप है कि तीन माह पहले एक दिन किन्नर मुखिया ने उसे एक पार्टी में ले जाने की बात कही और किसी अंजान जगह ले गए वहां उसे खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जब होश आया तो तीन दिन बीत चुके थे और उसका नाजुक अंग भी काटा जा चुका था। युवक का आरोप है कि उसे वहां से भीरा लाया गया। एक बंद कमरे में तीन माह तक रखकर इलाज भी करवाया गया। साथ ही हर रोज धमकी दी गई कि अगर जुबान खोली तो जान से जाओगे।
विज्ञापन


इस मामले में प्रार्थनापत्र मिला है, दोनो पक्षों को चौकी पर बुलाया गया है। मामला थाना क्षेत्र का भी नहीं है, फिर भी प्रार्थनापत्र के मुताबिक आरोपों की जांच की जाएगी। - सुनीत कुमार, चौकी प्रभारी-बिजुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed