{"_id":"5ae86f9a4f1c1b350a8b77e3","slug":"141525182362-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाब मीरगंज में कनैक्टिविटी न आने से लेनदेन ठप, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाब मीरगंज में कनैक्टिविटी न आने से लेनदेन ठप, ग्राहक परेशान
Updated Tue, 01 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौटे लड़कों ने
युवक पर फायर झोंका
- पुलिस ने दो को पकड़ा, तीन युवक कार से फरार, पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगंज पश्चिमी।
बारात में हुए झगड़े की खुन्नस में सोमवार देर रात कुछ लड़कों ने कस्बे के एक युवक से सरेआम गालीगलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। एक आरोपी ने तमंचे से फायर भी झोंक दिया। दोनों तरफ से आती पुलिस को देख हमलावरों के तीन अज्ञात साथी तो कार से फरार हो गए, लेकिन दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया गया। पांचों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शाही रोड भिटौरा पुलिया से आगे रहने वाला बंटू सिंह पुत्र दुर्गपाल सोमवार रात पड़ोस के जसविंदर पाठक की बारात में मथुरापुर गया था। मथुरापुर में दुर्गपाल का कुछ बारातियों से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। उस वक्त तो लोगों ने बीचबचाव करा दिया था, लेकिन सोमवार रात 12.30 बजे बारात से लौटकर आए कस्बे के ही संजीव सिंह, सुबोध ने बंटू सिंह को उसके घर के सामने रोक लिया और झगड़ने लगे। कहासुनी-गालीगलौज के बीच आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से बंटू सिंह बाल-बाल बच गया। झगड़ा चल ही रहा था कि तभी यूपी 100 और थाना पुलिस की जीपें लोधीनगर चौराहा और स्टेशन रोड से आ पहुंचीं। पुलिस को देखकर तीन अज्ञात साथी तो कार में बैठकर फरार हो गए, लेकिन संजीव, सुबोध को पुलिस ने पकड़ लिया। बंटू सिंह की तहरीर पर दो नामजदों और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बॉब में कनेक्टिविटी न
आने से लेनदेन रहा ठप
मीरगंज। बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड शाखा में 25 अप्रैल से इंटरनेट कनेक्टिविटी गड़बड़ है, जिसके चलते शाखा में कोई काम नहीं हो पा रहा है। ग्राहक सुबह आते हैं और शाम तक अपना काम होने का इंतजार कर घर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
बहरोली के भाजपा नेता राजीव गंगवार बताते हैं कि कुछ रुपयों की सख्त जरूरत थी। 25 अप्रैल से 1 मई तक कई बार ब्रांच आ चुके हैं, लेकिन हर बार मैनेजर, बैंककर्मी कनेक्टिविटी न आने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन कनेक्टिविटी न आने से लेनदेन ठप रहा और खातेदारों को मायूस लौटना पड़ा। उधर, शाखा प्रबंधक ने कहा कि कुछ दिनों से कनेक्टिविटी न आने की समस्या है, लेकिन ग्राहकों का काम समय से हो रहा है।