फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डाक कांवड़ियों पर बरसाये पत्थर, बवाल

डाक कांवड़ियों पर बरसाये पत्थर, बवाल

Tue, 01 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
डाक कांवड़ियों पर बरसाये पत्थर, बवाल
डाक कांवड़ियों पर बरसाये पत्थर, बवाल - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शीशगढ़ (बरेली) ।
विज्ञापन

गांव कुतुकपुर से हरिद्वार के लिए गई डाक कांवड़ के वापस लौटने पर एक पक्ष ने परपंरागत रास्ता रोक दिया। कांवड़ियों की तरफ से गांव के लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे तो छतों से महिलाओं ने पत्थर बरसा दिए। पथराव होने के बाद भगदड़ मच गई। माहौल में तनाव फैलने पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। कांवड़ियों को सुरक्षित वहां से निकाला गया, लेकिन चार कांवड़िये पत्थर लगने से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गांव में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
गांव से बीती 27 जुलाई को कांवड़ियों का बड़ा जत्था हरिद्वार जल लेने गया था। सोमवार सुबह 7.30 बजे हरिद्वार से जल लेकर लौटे श्यामलाल, जितेन्द्र, पवन, राजेश, हेमेन्द्र सहित आठ डाक कांवड़िये गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। गांव के दूसरे पक्ष के ने रास्ते पर लकड़ी का गिल्टा डालकर रास्ता रोक दिया। कांवड़ियों का रास्ता रोके जाने की सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। एक पक्ष की महिलाओं ने छत से कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें प्रमोद कुमार, आत्मानन्द, इन्द्रजीत, महीपाल सहित चार कांवड़िये चोटिल हो गए।
विज्ञापन

पथराव के बाद मची भगदड़ के बीच दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक गिरीश प्रसाद राज मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे, लोगों को शांत कराया गया। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को मेडिकल के लिए बहेड़ी भेज दिया। प्रमोद की तहरीर पर हबीब अहमद, खलील अहमद, समी अहमद, उस्मान आरिफ, मेंहदी हसन, नजामुद्दीन, समसुद्दीन, नफीस अहमद, मैनाज, इरफान सहित 11 नामजद तथा अन्य के खिलाफ बवाल, मारपीट, जान से मारने की धमकी, संपत्ति का नुकसान की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। गांव में दबिश देकर हबीब अहमद, खलील अहमद, समी अहमद, उस्मान व आरिफ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद के बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। पुलिस तैनात है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हमने पांच को जेल भी भेज दिया है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed