फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   1400 patients reached for treatment, suffering from fever and diarrhea

Bareilly News: इलाज को पहुंचे 14 सौ मरीज, बुखार, डायरिया की चपेट में

Tue, 11 Jun 2024 05:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
1400 patients reached for treatment, suffering from fever and diarrhea
बरेली। भीषण गर्मी के चलते एक बार फिर ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ी है। सोमवार को जिला अस्पताल ओपीडी में 14 सौ मरीजों के पर्चे बने। इसमें से 488 मरीज फिजिशियन, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचे थे। डायरिया, बुखार, फेरेंटाइटिस के मरीज ज्यादा रहे।
विज्ञापन

नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके सक्सेना के मुताबिक गर्मियों में फ्रिज, बर्फ का ठंडा पानी पीने से ग्रसनी के सूजन की शिकायत बढ़ रही है। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में मिल रहे हैं। बीते दिनों मेडिसिन की ओपीडी में 20-30 मरीज पहुंच रहे थे पर अब तादाद दोगुनी हो चुकी है। बताया कि जिन्हें जल्दी एलर्जी होती है, वह इसके आसान शिकार होते हैं। मरीजों को दवा के साथ बचाव का सुझाव दिया जा रहा है। फिजिशियन डॉ. अजय मोहन के मुताबिक उल्टी, दस्त, बुखार और त्वचा रोगियों की तादाद सोमवार को ओपीडी में अधिक रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद दोपहर एक बजे तक ओपीडी में मरीजों की कतार रही। दूसरी ओर, दिव्यांग शिविर भी दोपहर एक बजे तक सूना पड़ गया। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि गर्मी के चलते दूर-दराज के मरीज नहीं पहुंचे। 46 दिव्यांगों की जांच कराई गई। नियमानुसार पात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed