{"_id":"65ff662f9f525855a301c887","slug":"1400-holikas-will-be-burnt-in-the-city-ram-baraat-will-take-place-through-the-old-route-only-nawabganj-news-c-4-bly1015-369019-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शहर में जलेंगी 1400 होलिका, पुराने रूट से ही निकलेगी राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शहर में जलेंगी 1400 होलिका, पुराने रूट से ही निकलेगी राम बरात
Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर में रविवार को 1400 स्थानों पर होलिका दहन होगा जबकि जिले में कुल करीब 3500 जगह होलिका जलाई जाएंगी। इस दौरान ऐतिहासिक प्राचीन राम बरात भी निकलेगी। प्रशासन ने इसे पुराने परंपरागत रूट से ही निकालने की अनुमति दे दी है। बरात भ्रमण के दौरान अर्धसैनिक बल पूरे रास्ते साथ रहेंगे। पुलिस व पीएसी के अलावा एंबुलेंस व दमकल भी साथ रहेंगी। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
राम बरात का एक हिस्सा किला के मलूकपुर से निकलता है और इसमें प्रेमनगर के चाहबाई से निकलने वाला दूसरा हिस्सा बड़ा बाजार में मिलता है। दोनों यात्राएं दोपहर में मिलती हैं। पिछले वर्ष कुतुबखाना पुल निर्माण की वजह से बरात का रास्ता दो सौ मीटर बदला रहा था, लेकिन इस बार ये परंपरागत रास्ते से ही निकलेगी। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस के करीब आठ सौ कर्मचारी, दो कंपनी, एक प्लाटून पीएसी और दो कंपनी अर्धसैनिक बल जुलूस के साथ रहेंगे। वहीं होलिका दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जगह संबंधित थानों की पुलिस को तैनात किया जा रहा है। होलिका दहन सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। शहरी क्षेत्र में मिश्रित आबादी के इलाकों में होली के दिन अर्धसैनिक बल व पीएसी के जवान रूट मार्च करेंगे।
-- -- -
दमकल की नौ गाड़ियां रहेंगी साथ
फायर बिग्रेड की नौ गाड़ियां जुलूस शुरू होने से समाप्त होने तक राम बरात के साथ में मौजूद रहेंगी। एफएसओ संजीव कुमार ने कुछ गाड़ियों को जुलूस के साथ आगे-पीछे लगाया है तो कुछ गाड़ियां जुलूस के प्वाइंट पर खड़ी की गई हैं। हर गाड़ी पर स्टाफ तैनात किया गया है। सभी गाड़ियों को पानी भरकर तैयार रखा गया है जो सुबह से ही अपने निर्धारित प्वाइंट पर पहुंच जाएंगी। होलिका दहन के दौरान पांच और सोमवार को प्रस्तावित नरसिंह शोभायात्रा में भी दो गाड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
- राम बरात को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। भारी सुरक्षा के बीच बरात निकाली जाएगी। संवेदनशील इलाकों में छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी होगी। किसी ने खुराफात की कोशिश की तो जेल भेजा जाएगा। - राहुल भाटी, एसपी सिटी