फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   140 per kg will Tur

140 रुपये किलो मिलेगी अरहर

Sat, 24 Oct 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 24 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। अरहर सहित अन्य दालों के भाव पर लगाम लगाने के लिए दाल, गल्ला और व्यापारी संगठनों ने एक प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन से मंजूरी ले ली है। इसके तहत शनिवार से वीआईपी दाल अरहर आम उपभोक्ता को 140 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध होगी।
 अमर उजाला ने दाल जमाखोरी और कीमतों का मामला उठाया तो गल्ला व्यापारी, मिलर्स एसोसिएशन और उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी केएल तिवारी से मिल कर  कीमतों पर लगाम लगाने के प्रस्ताव रखे।  शनिवार से तीन रिटेल काउंटर खोलने पर सहमति बनी। दाल मिल एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव सिंघल और महामंत्री सुरेश जैन ने कहा कि रविवार को श्यामगंज बाजार में अवकाश है इसलिए सोमवार से तादाद बढे़गी। डीएसओ ने बताया कि अरहर की दाल 140, मसूर 80 और चना की दाल 65 रुपये प्रति किलो बिकना तय हुआ है। थोक बाजार के अनुसार रिटेल में भाव संशोधित होते रहेंगे। बैठक में पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ, अकील खां, व्यापारी नेता महेश कन्नौजिया, राजीव गुप्ता, अनुज सिंघल, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सब्जी और खाद्य आयल भी मिलेगा
उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और थोक सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष शुजाउर्रहमान का कहना है कि जनता को महंगाई से बचाने के लिए इसी सप्ताह बहुउद्देशीय काउंटर खोलेंगे।  व्यापार मंडल ब्रांडेड पैक्ड खाद्य आयल आदि भी थोक दरों पर उपलब्ध कराएगा क्योंकि दीपावली पर वनस्पति की खपत ज्यादा रहती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खुलेंगे काउंटर
माधोबाड़ी में ममता स्टोर,  नई बस्ती में बलराम शाह की दुकान (मधु आइसक्रीम के पास) और श्यामगंज मिर्च गली में भोलानाथ रामगोपाल प्रतिष्ठान पर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed