फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   14 year old girl misdeed by a man In Bareilly

दुष्कर्मी 'राजा': 14 साल की लड़की से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, सुबह पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Mon, 26 Aug 2024 08:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 26 Aug 2024 08:36 PM IST
सार

परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि भमोरा पुलिस पहले तो आरोपों को निराधार बताती रही। जिसके बाद अपने तरीके से थाने में बैठाकर तहरीर लिखवाई गई। 

विज्ञापन
14 year old girl misdeed by a man In Bareilly
14 साल की लड़की से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म - फोटो : iStock

विस्तार

बरेली के भमोरा में 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाकर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। सोमवार तड़के आरोपी ने उसे दोबारा ले जाने की कोशिश की। इस दौरान किशोरी के परिजन जाग गए। इससे आरोपी फरार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को 21 अगस्त की रात गांव निवासी युवक राजा उर्फ रजां बहला फुसलाकर ले गया। इस दौरान उसके दो साथी मोनू और कृष्ण थे। राजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह लड़की जब घर पहुंची तो आपबीती बताई। लोक लाज के डर से कहीं शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार भोर सुबह पुनः आरोपी युवक लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच परिवारवालों के जागने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद वह थाने पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।

विज्ञापन

पुलिस ने अपने तरीके से लिखवाई रिपोर्ट
परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी थी। थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि भमोरा पुलिस पहले तो आरोपों को निराधार बताती रही। जिसके बाद अपने तरीके से थाने में बैठाकर तहरीर लिखवाई गई। चर्चा है कि आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। लेकिन उन्हें बचाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed