फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा में जोश, विपक्ष ने कहा- एग्जिट पोल भी साजिश

भाजपा में जोश, विपक्ष ने कहा- एग्जिट पोल भी साजिश

Mon, 20 May 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में जोश, विपक्ष ने कहा- एग्जिट पोल भी साजिश
बरेली। मतगणना तो चार दिन बाद होनी है लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों ने ही भाजपाइयों में जोश भर दिया है। भाजपा नेता अब दावा कर रहे हैं कि देश में भाजपा को एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस ने एग्जिट पोल को भाजपा की साजिश बताते हुए उस पर भरोसा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन यह साफ है कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर पूरा भरोसा जताया है। एनडीए की फिर सरकार बनेगी और मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। संतोष गंगवार, भाजपा प्रत्याशी
विज्ञापन


एग्जिट पोल कुछ भी कहे लेकिन यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को 65 से 70 सीटें मिल रही हैं। एनडीए को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। अगर जोड़तोड़ कर दोबारा सरकार बना भी ली तो ज्यादा दिन चलेगी नहीं। भगवत सरन गंगवार, गठबंधन प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए और भाजपा को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। एनडीए को मिलीं सीटें बहुमत से ज्यादा होंगी। मोदी जी पुन: प्रधानमंत्री बनेंगे। रविंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा

सपा-बसपा और रालोद ने यूपी में भाजपा को रोक दिया है। केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। इसके बजाय गठबंधन की सरकार बनेंगी, लोगों ने जिस महापरिवर्तन के लिए वोट दिया वह हो चुका है। शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष सपा


एग्जिट पोल से सहमत नहीं है। भाजपा ने विदेशी ताकतों से मिलकर देश की जनता को भ्रमित किया है। 23 मई को जो जनादेश आएगा, कांग्रेस उसे स्वीकार करेगी। उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार बनेगी, राहुल गांधी पीएम होंगे। रामदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed