{"_id":"5cb78cd1bdec221418355362","slug":"131555533009-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल में विजीलेंस का छापा, टीटीई पर मिला अतिरिक्त कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेल में विजीलेंस का छापा, टीटीई पर मिला अतिरिक्त कैश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ से दिल्ली रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने का फायदा टीटीई ने उठाना शुरू कर दिया है। बर्थ बेचने की शिकायत पर विजीलेंस टीम ने शाहजहांपुर में छापा मारा। दो टीटीई के पास अतिरिक्त नगदी मिलने पर हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि टीम ने दोनों टीटीई को शाहजहांपुर स्टेशन पर उतार लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। विजीलेंस ने रेलवे बोर्ड और मुरादाबाद के कामर्शियल अधिकारी को चार्ज शीट भेजी है।
मंगलवार से लखनऊ दिल्ली और अमृतसर रूट की 36 ट्रेनें रद्द हैं। लोगों का आलम यह है कि उन्हें किसी भी तरह से यात्रा तो करनी ही है। मंगलवार को लखनऊ मेल के दो यात्रियों की बर्थ टीटीई ने आरएसी के यात्रियों को बेच दीं। इनमें एक यात्री ने रेलवे बोर्ड में पहचान वाले अधिकारी को यह बात बताई। बताया जाता है कि शाहजहांपुर स्टेशन पर पांच सदस्यीय टीम ने कोच को चेक किया तो दो टीटीई के पास 22 हजार रुपये नगदी मिली, जबकि रसीद कम रुपये की थी। पूछताछ करने पर दोनों टीटीई सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों टीटीई को शाहजहांपुर में उतार लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों टीटीई को काठगोदाम एक्सप्रेस से बरेली लाया गया है, जहां उनके बयान हुए। उनकी जगह शाहजहांपुर का स्टाफ लखनऊ तक भेजा गया।
उधर, बरेली जंक्शन के सूत्रों का कहना है टीटीई के पास 11 सौ और डेढ़ सौ रुपये कैश मिला है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों टीटीई बरेली जंक्शन पर तैनात हैं। विजीलेंस के मामले में किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।