फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्कूली बस के इंजन में उठा धुआं, बच्चों में अफरातफरी

स्कूली बस के इंजन में उठा धुआं, बच्चों में अफरातफरी

Wed, 17 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस के इंजन में उठा धुआं, बच्चों में अफरातफरी
मूसाझाग (बदायूं)। बदायूं-दातागंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक स्कूल बस के इंजन में धुुंआ उठने से बच्चों में अफरातफरी मच गई। चालक ने तुरंत ही अग्निशमन यंत्र का उपयोग करके हालात पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार करीब दो बजे डीपॉल स्कूल की बस छुट्टी के बाद छोटे-छोटे बच्चों को लेकर उन्हें छोड़ने दातागंज जा रही थी। यह बस दातागंज बदायूं मार्ग पर ग्राम फरीदापुर के पास पहुंची थी कि तभी अचानक बस के इंजन से धुंआ उठने लगा। यह देखकर चालक ने तुरंत बस को साइड में लगाकर बच्चों को नीचे उतार दिया और उन्हें दूर खड़ा कर दिया। चालक ने बस में लगा अग्निशमन यंत्र निकाला और इंजन में उठे धुंए पर काबू पाया। बताते हैं कि इंजन गर्म होने से शॉर्ट सर्किट हो गया था। उस वक्त बस में करीब 30-35 स्कूली बच्चे सवार थे। स्कूल के प्रिंसिपल फादर जॉर्ज ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। स्कूल से बस निकलने के बाद दातागंज में पार्क होती हैं और सुबह ही लौटकर आती हैं।
विज्ञापन


मैं लगातार स्कूल वाहनों को चेक रहा हूं। जो भी कमियां पाई जाती हैं, तुरंत उन पर कार्रवाई करता हूं। स्कूल प्रबंधकों को भी चाहिए कि वह समय-समय पर वाहन चेक कराएं। उनकी फिटनेस जरूर चेक करानी चाहिए और मानक के अनुरूप ही वाहन लगाएं। कभी-कभी बसों में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है। इसके लिए बस में अग्निशमन यंत्र जरूर होना चाहिए। चुनाव के बाद सभी स्कूल प्रबंधकों के साथ एक बैठक करूंगा, उसमें सभी को दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोहेल अहमद, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed