फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज से बदलेगा मौसम, दो दिन धूल भरी आंधी... बादल और बूंदाबांदी

आज से बदलेगा मौसम, दो दिन धूल भरी आंधी... बादल और बूंदाबांदी

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आज से बदलेगा मौसम, दो दिन धूल भरी आंधी... बादल और बूंदाबांदी
बरेली। मंगलवार से मौसम के एक बार फिर बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। बीते कई दिन की भीषण गर्मी के बाद अगले दो दिन धूल भरी आंधी चलने, बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की भविष्यवाणी की गई है। कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दोपहर में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस को छूते-छूते रह गया। सुबह से ही चटक धूप खिली, लेकिन बीच में हवा भी चलती रही। दोपहर से अपराह्न तक तेज धूप रही, लेकिन मध्यम गति की हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। न्यूनतम तापमान भी 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मैदानी इलाकों में मंगलवार से हवा का रुख बदलेगा। अब तक उत्तर-पूरब की हवा चल रही थी, लेकिन अब उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी। इसके चलते कम से कम अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी आ सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की मध्यम गति की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed