फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘सशक्त हो अपराजिता बनें महिलाएं’

‘सशक्त हो अपराजिता बनें महिलाएं’

Tue, 16 Apr 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
‘सशक्त हो अपराजिता बनें महिलाएं’
‘सशक्त हो अपराजिता बनें महिलाएं’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
शाहजहांपुर। अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत कटिया टोला के एक गेस्ट हाउस में मौजूदा राजनीतिक परिवेश में महिलाओं की स्थिति और उनकी हिस्सेदारी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। मुख्य अतिथि डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त होगी तभी वह अपराजिता बन सकेंगी।
विज्ञापन

महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी के साथ महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, समाज में महिलाओं की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की गई। दीपाली, प्रतिभा ने कहा कि महिलाओं को अपने हकों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के बिल पर राजनीतिक दल चुप्पी साध लेते हैं। सदनों में महिलाओं की संख्या उनके अनुपात के मुताबिक होगी तो महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। महिलाओं की आवाज आसानी से सुनी जाएगी। अर्चना अग्रवाल, शुभा शर्मा, पूनम धवन ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। गोष्ठी के बाद महिलाओं ने 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी ली। इस मौके पर कुमुद गुप्ता, रचना सिंह, पदमा, सुनीता सिंह, स्तुति गुप्ता, गीता त्रिवेदी, महिला शुक्ला, शिखा शर्मा, अर्चना, काजल खन्ना, मोनिका महरोत्रा, शालिनी, नीरा गुप्ता, बीना सिंह, श्वेता, दीपानी निकेता अग्रवाल, शिखा राठौर, पूजा, रेनू सक्सेना आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed