{"_id":"5cb3939bbdec22142f01c091","slug":"131555272603-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाम संडे पर दिया शांति और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाम संडे पर दिया शांति और भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली चर्चेज एसोसिएशन की ओर से रविवार को पाम संडे जुलूस का आयोजन हुआ। साल्वेशन आर्मी चर्च से पाम संडे येरुशलम में प्रवेश का प्रतीकात्मक शुरुआत हुई। प्रार्थना पास्टर कैलाश मसीह, गीत संगीत अरनस मैसी और प्रवचन पास्टर डॉ. जोध सिंह ने किया।
जुलूस होशन्ना के नारों से गूंजते हुए जुलूस में सभी धर्मगुरु और श्रद्धालु हाथों में खजूर की डलिया लिए हुए चल रहे थे। यात्रा सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, कचहरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डीएम निवास के सामने से होते हुए दामोदर पार्क पहुंचे। वहां सफेद गुब्बारे हवा में छोड़कर शांति का आह्वान किया। इसके बाद सभी ने भाईचारा का पैगाम दिया। इसके उपरांत यात्रा बिशप मंडल से अय्यूब खां चौराहा तक पहुंचकर वहां से वापस सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के मैदान पर पहुंची। सभी ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और प्रभु यीशु का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। यहां प्रोशेसन इंचार्ज पादरी परमेंदर मैसी, पादरी अनिल मैसी समेत सुशील प्रेम मसीह आदि मौजूद रहे।