{"_id":"5cafa96abdec2214367b8907","slug":"131555016042-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली लोकसभा सीट के लिए कम पड़ गईं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली लोकसभा सीट के लिए कम पड़ गईं ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रशासन ने आंवला लोकसभा सीट के पोलिंग बूथों के लिए यह तय कर दिया है कि वहां किस सीरियल नंबर की ईवीएम का इस्तेमाल होगा, लेकिन बरेली लोकसभा क्षेत्र की बूथों के लिए यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि बरेली सीट के लिए 16 उम्मीदवार होने से प्रत्येक बूथ पर दो-दो बैलेट यूनिट लगनी है। इसलिए आयोग से अतिरिक्त मशीनें मांगी गई है। उसके बाद ही बरेली लोकसभा सीट के लिए ईवीएम के सीरियल नंबर फाइनल हो सकेंगे।
एनआईसी में लोकसभा सीट आंवला के लिए ईवीएम और वीवीपैट के लिए रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। आंवला के प्रेक्षक उमरदीन खान की देखरेख में इस प्रक्रिया के पूरे होने के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि पोलिंग पार्टियों को किस नंबर की मशीनों को किन पोलिंग बूथों पर ले जाना है। इसके बाद अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट की बूथवार सूची सभी प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि इसी दिन बरेली लोकसभा सीट के लिए भी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का बूथवार सीरियल नंबर तय नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि बरेली सीट के लिए 16 उम्मीदवार है। पंद्रह से ज्यादा प्रत्याशी होने से यहां प्रत्येक बूथ पर दो बैलेट यूनिट की जरूरत है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से 2245 मशीनों को मांगा गया है। इनके आने के बाद बरेली सीट के मतदेय स्थलों के लिए ईवीएम के सीरियल नंबर तय हो जाएंगे। इस मौके पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के साथ प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।