{"_id":"5c8423f0bdec22142f019d97","slug":"131552163824-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला होते ही कुलसचिव की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला होते ही कुलसचिव की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ तबादला होने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव एके अरविंद की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह उस वक्त कुलपति कार्यालय में कार्यमुक्त होने की कार्यवाही पूरी कर रहे थे। अस्पताल से ठीक होकर निकलते ही उनकी दोबारा तबीयत खराब हो गई। पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। शाम तक उनकी तबीयत में सुधार था।
कुलसचिव एके अरविंद का शुक्रवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विश्वविद्यालय लखनऊ तबादला कर दिया गया। उनकी जगह बलिया की रहने वाली सुनीता पांडेय को रुहेलखंड विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। शनिवार को कुलसचिव एके अरविंद को कार्यमुक्त होना था। दोपहर को वह कुलपति कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान कई शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी नाक से खून निकलने लगा। कुलपति की गाड़ी से उनको तुरंत एक निजी अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। बाहर आते ही उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। डॉक्टर ने उनको फिर आईसीयू में भर्ती किया। शाम तक उनकी तबीयत में कुछ सुधार था। बताया जा रहा है कि कुलसचिव का अचानक बीपी बढ़ गया। जिस कारण उनकी तबीयत खराब हुई। नई कुलसचिव सुनीता पांडेय भी ज्वाइन करने नहीं पहुंची हैं। उनकी जगह प्रोफेसर संजय मिश्रा को कार्यवाहक कुलसचिव बनाया गया है। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल के अनुसार दोपहर में कुलसचिव समेत कई लोग बैठे थे। सामान्य बातचीत हो रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। हालांकि अब उनकी हालत में कुछ सुधार है।