फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नकली अफीम पोस्ता बनाने में तीन को दस-दस साल कैद

नकली अफीम पोस्ता बनाने में तीन को दस-दस साल कैद

Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
नकली अफीम पोस्ता बनाने में तीन को दस-दस साल कैद
बरेली। नकली अफीम पोस्ता बनाने के तीन आरोपियों को अदालत ने दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। सजा का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार यादव ने दिया। घटना फरीदपुर थानाक्षेत्र में 31 अगस्त, 06 को हुई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर निवासी राशिद और शमशेर को पेट्रोल पंप के पास ऑटो से 18 बोरी नकली अफीम पोस्ता के साथ गिरफ्तार किया था। नकली पोस्ता बनाने वाला अभियुक्त छिद्दन भाग निकला था। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सुनिति कुमार पाठक ने पक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने अभियुक्त राशिद, शमशेर और छिद्दन को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही पचास-पचास हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed