{"_id":"5c5c2ee0bdec22739402abc7","slug":"131549545184-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 5500 युवाओं को जकड़ रहा धूम्रपान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 5500 युवाओं को जकड़ रहा धूम्रपान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। युवाओं में तेजी से स्टेटस सिंबल के रूप में पनप रही धूम्रपान की लत उन्हें मौत की ओर ले जा रही है। रोजाना करीब 5500 युवा इसकी जकड़ में आ रहे हैं। करीब 13 लाख लोग हर साल धूम्रपान के कारण जान गवां रहे हैं। जबकि 3300 लोग हर रोज गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से एक दिवसीय लॉ इंफोर्समेंट कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने तंबाकू का सेवन रोकने के लिए प्रावधान बनाने के साथ ही अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में येलो लाइन बनाकर तंबाकू मुक्त करने के आदेश दिए। अभियान के रीजनल कोआर्डिनेटर सुरजीत सिंह ने धूम्रपान के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के आंकड़े रखे। उन्होंने कहा कि रोजाना धूम्रपान से करीब 35 सौ लोगों की मौत हो रही है और करीब 33 सौ की हालत गंभीर होती हैं। डॉ. शाहजाद ने कहा कि इसके धुएं में करीब 4 हजार केमिकल, 2 सौ विष और करीब 60 प्रकार के कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। तंबाकू उत्पाद के सेवन और इन उत्पादों की बिक्री को लेकर सख्त कानून बनाने की बात कही। कार्यक्रम में खाद्य विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो