{"_id":"5c325ed8bdec2257491cdba3","slug":"131546804952-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धावस्था पेंशन में 11 हजार आवेदक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धावस्था पेंशन में 11 हजार आवेदक बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राज्य सरकार ने निराश्रित पेंशनार्थियों की उम्र सीमा खत्म कर दी है। तबसे वृद्धावस्था पेंशन के नए आवेदन बड़ी संख्या में रोजाना आ रहे हैं। अब तक 11 हजार नए पेंशनार्थी बढ़ गए हैं। इनकी पेंशन स्वीकृत करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्वीकृत होते ही बरेली में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 70 हजार से अधिक हो जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग में 60 साल से ऊपर की उम्र के बुजुर्गों को 400 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। बीते साल लाभार्थियों की संख्या 60332 थी। अप्रैल में हुई समीक्षा में 2185 लाभार्थी मृतक पाए गए। इनकी पेंशन रोक दी गई है। अब लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। ऐसे आवेदकों की संख्या करीब 11 हजार तक पहुंच चुकी है। अभी लगातार आवेदन भरे जा रहे हैं। नए आवेदनों को सत्यापन के लिए तहसील और ब्लाकों में भेजा गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट लगने के बाद इनकी पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी।