फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मस्जिदों के इमाम समझें अपनी जिम्मेदारी: अहसन मियां

मस्जिदों के इमाम समझें अपनी जिम्मेदारी: अहसन मियां

Mon, 07 Jan 2019 01:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मस्जिदों के इमाम समझें अपनी जिम्मेदारी: अहसन मियां
बरेली। दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन एवं तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) के अलमी सदर मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी (अहसन मियां) ने बेवक्त और बेवजह बिना किसी तहकीक के मस्जिदों से अजान देने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि मस्जिदें अल्लाह का घर हैं और इमाम एक जिम्मेदार शख्सियत। इमामों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उनकी यह भी जिम्मेदारी बनती है कि कहीं कोई अफवाह फैले तो उसे सख्ती से रोकें।
विज्ञापन

बता दें कि बीती रात लगभग 11 बजे भूकंप की अफवाह पर कहीं अजान दी गई। इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ तो पूरे शहर में देर रात तक ज्यादातर मस्जिदों से अजान दी जाने लगी। कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। तमाम लोग दरगाह पर भी फोन करके जिम्मेदारों से हकीदत की जानकारी लेने लगे। उनको बताया गया कि ये महज अफवाह है।
विज्ञापन

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने दरगाह के हवाले से बताया कि अगर ऐसी कोई इत्तला कहीं से मिलती है तो फौरन दरगाह आला हजरत के जिम्मेदारान से संपर्क कर जानकारी हासिल कर ही दूसरे लोगों को बताएं। उन्होंने इस घटना के मद्देनजर जल्द ही शहर भर की मस्जिदों के इमाम को दरगाह बुला कर सज्जादानशीन अहसन मियां बैठक करेंगे। साथ ही उनकी जिम्मेदारी तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed