{"_id":"5c1d4b76bdec2256e90e08a0","slug":"131545423734-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा पशु आश्रय गृह के पास मिला मृत जानवर, विवाद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा पशु आश्रय गृह के पास मिला मृत जानवर, विवाद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। करोड़ों रुपये खर्च करके बनाए गए कान्हा पशु आश्रय गृह के पास मृत जानवर मिलने के बाद विवाद शुरू हो गया है। हालांकि अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि मृत जानवर गोशाला संचालकों ने फेंका है या कोई अन्य डाल गया।
कान्हा पशु आश्रय गृह उद्घाटन के बाद से ही विवादों के घेरे में हैं। कभी यहां सांड़ उत्पात मचाते हैं तो कभी बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। अब शुक्रवार को नया विवाद इसके पास ही एक मृत जानवर का शव दिखने के बाद सामने आया। मरने वाला जानवर गाय थी या भैंस, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मगर क्षेत्र के लोगाें का कहना है कि गोशाला में किसी गाय की मौत होने के बाद संचालकों ने उसे बाहर ही फेंक दिया। वहीं गोशाला के ट्रस्टी रतन शंकर शर्मा ने कान्हा उपवन में पल रहीं किसी भी गाय की मौत होने से इंकार किया है।