{"_id":"5bafbd4f867a557fa9003309","slug":"131538243919-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा कराई दौड़ में चोटिल खिलाड़ी को भी दौड़ा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा कराई दौड़ में चोटिल खिलाड़ी को भी दौड़ा दिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नियमों की धज्जियां उड़ाने के बाद रही सही कसर शनिवार को पूरी कर दी गई। एक दिन पहले ही हुई दौड़ शनिवार को फिर से कराई गई। इसमें बरेली के चोटिल खिलाड़ी को भी दौड़ा दिया गया और फिर संयुक्त निदेशक (जेडी) शिक्षा बरेली मंडल के सामने आयोजकों ने खुद को सही साबित करने के लिए कह दिया कि आपत्ति हुई तो दोबारा दौड़ करा दी है। जेडी शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से पूछा कि खिलाड़ियों को कैसे चोट लगी। हालांकि आयोजकों ने घटना से ही इंकार कर दिया। जेडी ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे। अगर आयोजकों की लापरवाही से खिलाड़ी चोटिल हुए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहांपुर में खेली गई मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शुक्रवार को बरेली के कुछ खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए थे। एक का घुटना फूट गया था। एक खिलाड़ी के हाथ और पैर में चोट लगी थी। दो सौ मीटर दौड़ नियमों को ताक पर रखकर कराई गई थी। एथलेटिक्स ट्रैक की एक ही लाइन में सभी खिलाड़ियों को दौड़ा दिया गया था। धक्कामुक्की में खिलाड़ी गिरे और चोटिल हो गए। आयोजकों ने नियमानुसार दौड़ नहीं कराई, इससे ये हाल हुआ। जेडी तक मामला पहुंचा। वह शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे। इससे पहले सुबह ही दो सौ मीटर की दौड़ दोबारा कराई गई। इसमें दौड़ के प्रथम तीन खिलाड़ियों के साथ बरेली के खिलाड़ी प्रदीप को चोटिल होने के बावजूद दौड़ा दिया गया। वह नेशनल स्तर तक की प्रतियोगिता खेल चुका है, लेकिन चोटिल होने के कारण उसे चौथा स्थान मिला। इस पर माइक पर उसकी खिल्ली भी उड़ाई गई। जेडी ने पहुंचते ही आयोजकों से पूछा कि खिलाड़ियों को चोट कैसे लगी। मंडल के बाकी जिलों से आई टीमों के कोचों से भी बातचीत की। जेडी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। वह लखनऊ जा रहे हैं, लौटकर मामले की जांच कराएंगे। अगर आयोजकों की लापरवाही के कारण खिलाड़ी चोटिल हुए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।