{"_id":"5bafbc65867a557fea11a0c7","slug":"131538243685-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर विवि में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर विवि में कार्यक्रम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सेना के अफसरों ने युवाओं को देश सेवा के लिए फौज में आने को प्रेरित किया। कहा, युवा सेना को कॅरियर के रूप में चुनें। अफसरों ने सेना की कार्य प्रणाली और सैनिक किन हालात में देश सेवा करते हैं, के बारे में बताया। देश सेवा के लिए जब वीरता पुरस्कार मिलता है तो जिस गौरव की अनुभूति होती है वह किसी अन्य क्षेत्र के लोगों को नहीं हो सकती।
सेमिनार का आयोजन बीएड विभाग के सभागार में हुआ। शुभारंभ कर्नल शेर सिंह, कर्नल विनोद रौतेला, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर एके जेटली, प्रोफेसर एके सरकार ने किया। सेना के अफसरों ने सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देते हुए कहा कि देश की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा उसका वजूद खत्म कर दिया जाएगा। हमारी सेना हर मोर्चा के लिए तैयार है। छात्रों को बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक की कैसे योजना बनी और उसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया गया। जीपीएस मैपिंग, ड्रोन, बैकअप प्लान की भी जानकारी दी। कर्नल शेर सिंह ने कहा कि सेना देश की सीमाओं पर रहकर अपना कर्तव्य निभाती है तो देश के आम लोगों को ईमानदारी से अपना काम करके अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
छात्राओं ने कविताओं से दी शहीदों को श्रद्धांजलि
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्राओं ने अपनी कविताओं से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आर्मी की वीरगाथा दर्शाती हुए पोस्टर बनाए। कार्यक्रम एनएसएस अधिकारी डॉ. अन्नू महाजन के नेतृत्व में हुए। उन्होंने छात्राओं को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बीना पांडेय, कुसुम, शीतल, रेखा, पटेल, पूनम, आशी, शिखा, डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. अनीता त्यागी आदि मौजूद रहे।