फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने पर रोका तो छात्रों ने काटा हंगामा

परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने पर रोका तो छात्रों ने काटा हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने पर रोका तो छात्रों ने काटा हंगामा
बीएससी फाइनल के प्रश्नपत्र की इम्प्रूवमेंट परीक्षा में कैलकुलेटर के प्रयोग के बाबत स्पष्ट निर्देश न होने से बरेली कॉलेज में हंगामा हो गया। गेट पर तलाशी के दौरान शिक्षकों ने कैलकुलेटर कक्ष में ले जाने से छात्रों को रोका तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी बहस के बाद शिक्षकों ने मामले से रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया। विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद छात्रों को कैलकुलेटर का प्रयोग करने दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, बीएससी फाइनल के गणित की परीक्षा में कैलकुलेटर का उपयोग करने की अनुमति है। बरेली कॉलेज में सुबह की पाली में बीएससी फाइनल की परीक्षा थी। सभी छात्र कैलकुलेटर लेकर गए थे, लेकिन उन्हें तलाशी के दौरान बैरियर पर ही रोक दिया गया। छात्रों का कहना था कि जब मुख्य परीक्षा में कैलकुलेटर की अनुमति है तो इम्प्रूूवमेंट में क्यों नहीं। गणित में काफी लंबी गणनाएं होती हैं। बिना कैलकुलेटर के उन्हें नहीं किया जा सकता। रोके जाने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा मौके पर पहुंचीं और छात्रों की बात सुनकर उन्हें कैलकुलेटर परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति दे दी, लेकिन विश्वविद्यालय से पुष्टि होने के बाद ही उसका उपयोग करने देने की बात कही। करीब 20 मिनट बाद विश्वविद्यालय से इसकी पुष्टि हो सकी कि बीएससी फाइनल गणित में कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति है, लेकिन गलती से इसकी सूचना प्रश्नपत्र पर प्रकाशित नहीं हो सकी। इसके बाद छात्रों को कैलकुलेटर के उपयोग की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed