फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वॉलीबॉल में गोरखपुर को हराकर लखनऊ बना विजेता

वॉलीबॉल में गोरखपुर को हराकर लखनऊ बना विजेता

Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबॉल में गोरखपुर को हराकर लखनऊ बना विजेता
 डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला खेल प्रोत्साहन के तहत खेली गई प्रदेश स्तरीय अंतर मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब लखनऊ के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने गोरखपुर को 3-0 से हरा दिया। हालांकि मुकाबला कांटे का माना जा रहा था, लेकिन लखनऊ ने लगातार तीनों सेट जीतकर मुकाबला पांचवें राउंड तक पहुंचने ही नहीं दिया। लखनऊ की जीत में एशियन गेम के लिए इंडिया कैंप कर चुकीं लिंटा साबू, सीमा चौधरी और सिनी सारा चमकीं। विजेता और उपविजेता को कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला सेमीफाइनल लखनऊ और फैजाबाद के बीच हुआ। लखनऊ शुरू से ही फैजाबाद पर हावी रहा और मुकाबला 3-0 से जीता। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर और बस्ती के बीच भिड़ंत हुई। गोरखपुर मंडल ने बस्ती को अपने सामने नहीं टिकने दिया और मुकाबले में लगातार तीन सेट जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल कांटे का माना जा रहा था। गोरखपुर की टीम में अनुष्ठा सिंह जैसी इंटरनेशल खिलाड़ी के अलावा खुशबू गुप्ता समेत कई स्टार प्लेयर थीं, तो दूसरी तरफ लखनऊ में इंटरनेशनल खिलाड़ी लिंटा साबू के अलावा सीमा चौधरी और एसएसबी की कई खिलाड़ी थीं। लखनऊ ने पहला सेट 25-11 से जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए। उसके बाद लखनऊ ने दूसरा सेट 26-24 और तीसरा सेट 25-11 से जीता। एक घंटे तीन मिनट के मैच में लखनऊ ने कुल 57 प्वाइंट तो गारेखपुर 46 प्वाइंट बना पाया। इस मौके पर आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला, शमीम अहमद, सानू श्रोतिया, चयनकर्ता साधाना सिंह, सुनील कुमार, शहवर अली, हेमंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खो-खो में बनारस बना विजेता
बुधवार को खो-खो के भी सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में बनारस ने इलाहाबाद एक प्वाइंट और एक इनिंग से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आजमगढ़ ने लखनऊ को 1-0 से हराया। फाइनल बनारस और आजमगढ़ के बीच। बनारस ने अपना शानदार खेल जारी रखा और 1-0 से जीतकर खो-खो का विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ और आजमगढ़ के बीच हो गया विवाद
खो-खो के सेमीफाइनल के दौरान एक खिलाड़ी को गलत आउट देने पर विवाद भी हो गया। आजमगढ़ और लखनऊ के बीच मुकाबला चल रहा था। एक खिलाड़ी को आउट को लेकर दोनों के मंडलों के बीच विवाद हो गया। आजमगढ़ जीतने के बाद भी गलत आउट देने पर विरोध जता रहा था। बाद में दोनों टीमों के कोच को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed