फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्वच्छता पर सात करोड़ खर्च फिर भी गंदगी से बीमार शहर

स्वच्छता पर सात करोड़ खर्च फिर भी गंदगी से बीमार शहर

Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पर सात करोड़ खर्च फिर भी गंदगी से बीमार शहर
पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी नगर निगम शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहा है। फॉगिंग, एंटी लार्वा, फावड़ा, कूड़ा कलेक्ट करने वाले वाहनों और डीजल के लिए सात करोड़ का भारी भरकम बजट होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। शहर में फैली गंदगी के कारण ही बीमारियों ने विकराल रूप ले लिया है। लोग फैल्सीपेरम मलेरिया, डेंगू, बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

निगम सूत्रों की मानें तो बहुत पहले नगर निगम फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव और मशीनों और गाड़ियों के रखरखाव के लिए अलग-अलग बजट बनाता था। अब स्वच्छता के नाम पर एक साथ लगभग सात करोड़ रुपये का बजट जारी होता है। जरूरत के हिसाब से फंड का पैसा इस्तेमाल होता है। मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यवस्था बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इसके कारण शहर का बुरा हाल बना हुआ है। स्थिति यह है कि शहर में कूड़ा कलेक्ट करने के लिए बारिश से पहले जो नये वाहन मंगाए गए थे, वह भी नगर निगम के स्टोर में पड़े हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि वार्डवार फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए जो रोस्टर तैयार किया गया है, नगर स्वास्थ्य अनुभाग की टीम उस पर भी अमल नहीं कर पा रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अब्बास अली अंसारी खुद इस बात को स्वीकारते हैं। उनका कहना है कि फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए रोजाना दो तीन आवेदन आते हैं, वहां टीम को भेज छिड़काव कराया जाता है। इस वजह से रोस्टर के हिसाब से काम नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed